उत्तराखंडखास खबरेंसुरक्षा

दुखद खबर : सोनप्रयाग गौरीकुंड के बीच लैंडस्लाइड, 3 व्यक्ति घायल, 1 मृतक 

सोनप्रयाग गौरीकुंड के बीच लैंडस्लाइड, 3 व्यक्ति घायल, 1 मृतक

फाटा। सोनप्रयाग गौरीकुंड के बीच (मुनकटिया) में लैंडस्लाइड की जद में कुछ यात्री आ गए थे। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस द्वारा रेस्क्यू किया गया और 03 घायल एवम 01 मृतक को निकला गया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने अवगत कराना है कि आज सायं को अत्यधिक वर्षा के कारण स्थान सोनप्रयाग (मुनकटिया) में लैंडस्लाइड की जद में कुछ यात्री आ गए थे। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस द्वारा रेस्क्यू किया गया और 03 घायल एवम 01 मृतक को निकला गया है तथा अभी भी एक व्यक्ति के दबे होने की सूचना है। लगातार हो रही भारी वर्षा एवं घटना स्थल पर लगातार पत्थर गिरने के कारण रेस्क्यू टीम की सुरक्षा की दृष्टिगत रेस्क्यू कार्य को रोका गया है।

इस घटना में घायल हुए व्यक्तियो का विवरण
1. जेवश तिवारी, उम्र – 68, नेपाल।
2. छगन लाल, पुत्र भक्तराम उम्र- 40 मध्यप्रदेश
3. मनप्रीत सिंह, उम्र- 30 वेस्टबंगाल
मृतक व्यक्ति का विवरण
1. गोपाल पुत्र भक्तराम उम्र-50, मध्यप्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!