उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

दुख:द खबर  :  चंडिका धार पर बाईक दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौके पर मृत्यु 

दुख:द खबर  :  चंडिका धार पर बाईक दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौके पर मृत्यु

फाटा। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फाटा के समीप चंडिका धार पर बाईक सवार दो लोगों की खाई में गिर जाने से मृत्यु हो गई।
मंगलवार को प्रातः सूचना मिली कि चण्डिकाधार के समीप एक बाईक UK12C 5430 सड़क किनारे क्षतिग्रस्त स्थिति में पड़ी हुई है घटना की सूचना मिलते ही चौकी फाटा पुलिस तथा एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। वहीं हादसे के कारणों की खोजबीन किए जाने के बाद बाइक सवारों के खाई में गिरे होने की आंशका हुई। वहीं अनुमान लगाया गया कि हादसे में बाईक सवार पैराफिट से टकराने के बाद छिटक कर खाई में जा गिरे, जिस पर एसडीआरएफ ओर पुलिस द्वारा खाई में उतरकर खोजबीन की गई जिसमें दो लोगों के शव खाई में देखे गए। जिनका त्वरित रेस्क्यू कर राजमार्ग पर लाया गया। खोजबीन के बाद दोनों मृतकों की पहचान जयदीप सिंह रावत पुत्र सुरेंद्र सिंह रावत उम्र 25 निवासी ग्राम श्रीकोट, पौड़ी गढ़वाल एवं रोहित रावत पुत्र स्वर्गीय श्री राम सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी श्रीकोट पौड़ी गढ़वाल के रूप में कई गई। बाईक सवार दोनों लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। वहीं हादसे की जांच जारी है।
चौकी प्रभारी फाटा दिनेश चंद्र सती ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची तथा खाई में रोप की सहायता से उतरकर खोजबीन की गई। वहीं हादसे में घटना स्थल पर ही दोनों बाईक सवारों की मृत्यु हो गई। शवों को रोप की सहायता से राजमार्ग पर लाया गया। जहां से उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!