उत्तराखंड

गढ़वाल लोकसभा सीट पर अनिल बलूनी की जीत, कांग्रेस के गणेश गोदियाल को दी शिकस्त

गढ़वाल लोकसभा सीट पर अनिल बलूनी की जीत,
कांग्रेस के गणेश गोदियाल को दी शिकस्त
पौड़ी। लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तराखंड की सबसे हॉट पौड़ी लोकसभा सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। पौड़ी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कांग्रेस के गणेश गोदियाल को शिकस्त दी है।बता दें,  गढ़वाल लोकसभा सीट अनिल बलूनी के लिए मुश्किल दिख रही थी। कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने सोशल मीडिया से लेकर रैलियों में जमकर बलूनी के खिलाफ माहौल बनाया। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि अनिल बलूनी ये सीट हार जाएंगे, मगर आखिर में अनिल बलूनी ने पौड़ी लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की।
बता दें अनिल बलूनी उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं. अनिल बलूनी को पीएम मोदी का करीबी माना जाता है। वे पीएम मोदी के चुनावी कैंपेन संभाल चुके हैं। अनिल बलूनी बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!