ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा ग्राम पठाली में आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने ग्राम पठाली में आयोजित किया दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
ऊखीमठ। विकासखंड ऊखीमठ के ग्राम पठाली में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा ग्रामीण महिला समूह को स्वरोजगार के प्रति जागरूक बनाने हेतु दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने ग्राम पठाली में 4 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक दस दिवसीय प्रशिक्षण गांव के स्वयं सहायता समूह को दिया गया। वहीं, गांव में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में 22 से 23 महिलाओं ने भाग लिया, गांव में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्थानीय वस्तुओं से धूप, अगरबत्ती, हवन सामग्री, दिये इत्यादि बनाए जाने का प्रशिक्षण दिया गया। जो कि भविष्य में इन स्वयं सहायता समूह के लिए आजीविका का साधन हो सकता है।
प्रशिक्षण शिविर में महिला मंगल दल अध्यक्ष आशा देवी, प्रियंका, सोनम, दीपा, बीना सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही।



