उत्तराखंडगांवधार्मिकफटाफट ख़बरें

बावन द्वादशी मेले की द्वितीय सांस्कृतिक संध्या रुहान भारद्वाज व करिश्मा शाह के रही नाम, स्थानीय अनूप सेमवाल की शानदार प्रस्तुति

बावन द्वादशी मेले की द्वितीय सांस्कृतिक संध्या पर रुहान भारद्वाज व करिश्मा शाह के रही नाम, स्थानीय अनूप सेमवाल की शानदार प्रस्तुति
फाटा। बावन द्वादशी मेले की द्वितीय सांस्कृतिक संध्या में गायक रुहान भारद्वाज, करिश्मा शाह एवं स्थानीय कलाकारों व महिला मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
शनिवार को बावन द्वादशी मेले की पूर्व संध्या पर मन्दिर में भगवान नारायण की मूर्तियों का स्नान कर डोली में सजाया जाता है, जिसके पश्चात मन्दिर पुजारी द्वारा विशेष पूजा की जाती है, ततपश्चात रात्रि जागरण में निसंतान दंपति भगवान नारायण की विशेष पूजा कर संतान फल की प्राप्ति हेतु उपासक बैठते हैं।

वहीं, त्रियुगीनारायण मेला एवं जनहित विकास समिति के तत्वाधान में आयोजित बावन द्वादशी मेले की द्वितीय सांस्कृतिक संध्या पर मुख्य अतिथि पहुंचे महामंडलेश्वर 1008 रामशरण गिरी महाराज विशिष्ट अतिथि राज्य मन्त्री चंडी प्रसाद भट्ट अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर पंवार ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर 1008 रामशरण गिरी महाराज ने कहा कि धार्मिक मेलों के आयोजन से ग्रामवासियों में आपसी सौहार्द बना रहता है तथा आम मानुष अपनी पौराणिक संस्कृति से जुड़े रहते हैं। इसलिए मेलों के सरक्षण व संवर्धन की सामूहिक पहल की जाय। उन्होंने बावन द्वादशी मेला समिति को सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी। राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि
शिव पार्वती विवाह स्थल हमारी पौराणिक धार्मिक धरोहर है। जिसके विकास हेतु हम प्रतिबद्ध हैं।उन्होंने कहा कि प्रकृति ने इस क्षेत्र को वैभवो का भरपूर दुलार दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक मेलों के आयोजनों से उभरते कलाकारों को उचित मंच मिलता है तथा उनमें जीवन पथ पर अग्रसर होने की ललक पैदा होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक मेलों के आयोजनों के लिए सभी को एक मंच पर आने की सख्त जरूरत है। पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा दिनेश उनियाल ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक मेले मिलन के त्यौहार होते है तथा धार्मिक मेलों के आयोजन से क्षेत्र व समाज में ऊर्जा का संचार होता है। मेला समिति अध्यक्ष दिवाकर गैरोला ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। बावन द्वादशी मेले के दूसरे दिन लोक गायक रुहान भारद्वाज, करिश्मा शाह, विजय पंत व स्थानीय गायक अनूप सेमवाल सहित स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही, वहीं स्थानीय हास्य कलाकार महेंद्र सेमवाल की प्रस्तुति से सभी गदगद हो गए।वहीं, दर्शकों ने देर रात्रि तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनन्द उठाया। इस मौके पर ग्राम प्रधान त्रियुगीनारायण प्रियंका तिवारी, उप प्रधान विश्वेशरी देवी, तीर्थपुरोहित समिति अध्यक्ष सच्चिदानंद पंचपुरी, पंच तामेर गोविंद राम भट्ट, भाजपा महिला मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष सुमन जमलोकी, अजय सेमवाल, दलवीर नेगी , व्यपार संघ अध्यक्ष त्रियुगीनारायण महेंद्र सेमवाल, अध्यक्ष सोनप्रयाग अंकित गैरोला, सरपंच राजेश भट्ट, महादेव प्रसाद भट्ट, सूर्य प्रसाद, ग्रीस प्रसाद कुर्मांचली, रामचंद्र सेमवाल, रमेश भट्ट, मीनाक्षी प्रसाद, योगेंद्र तिवारी, अंकित कुर्मांचली, विश्रवा भट्ट, रजनीश गैरोला, करण सेमवाल, सहित मेला समिति पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!