रतूड़ा के पास दो कारों में हुई टक्कर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया त्वरित रेस्क्यू

रतूड़ा के पास दो कारों में हुई टक्कर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया त्वरित रेस्क्यू
रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ हाइवे पर 12 अप्रैल बुधवार को करीब 11 बजे के आसपास सूचना मिली कि रतूड़ा के पास दो कारों में टक्कर हो गयी है। सूचना मिलने पर जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का आपातकालीन वाहन हाईवे पेट्रोल कार डायल 112 तत्काल आवश्यक पुलिस बल/आपदा उपकरणों सहित मौके पर पहुंचा। घटनास्थल पर जाकर देखा कि एक कार चालक ने खड़ी कार को टक्कर मारी दी गयी थी। डायल 112 वाहन में नियुक्त कार्मिकों द्वारा इस दुर्घटना में घायल हुए 02 व्यक्तियों को तत्काल अपने सरकारी वाहन से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया गया, जहां पर डॉक्टरों की टीम द्वारा उक्त व्यक्तियों को उपचार किया जा रहा है। इनके अतिरिक्त 01 महिला जिनको हल्की चोटें आयी थी को रतूड़ा स्थित स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया गया।
घायलों का विवरण-
पुष्कर सिंह पुत्र ज्योत सिंह, निवासी ग्राम कुरियाल गांव हाल निवास देहरादून (उम्र 59 वर्ष)
गोविन्द सिंह पुत्र कुन्दन सिंह, निवासी ग्राम कुरियाल गांव हाल निवास देहरादून (उम्र 59 वर्ष)
पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग द्वारा पूर्व में ही जनपद के सभी हाईवे पेट्रोल कार वाहनों को किसी भी प्रकार की सूचना पर त्वरित रिस्पान्स किये जाने के निर्देश दिये गये हैं, जिसकी परिणति यह रही है कि आज तात्कालिक रूप से पुलिस कार्मिकों द्वारा रेस्क्यू कार्य किया गया है।



