उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

शराब तस्करी में रुद्रप्रयाग पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

शराब तस्करी में रुद्रप्रयाग पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

रूद्रप्रयाग। निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर एसपी रुद्रप्रयाग द्वारा सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाये जाने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है तथा थाना ऊखीमठ पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को वाहन संख्या UK 14 G 7345 एस प्रेसो कार में शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है। उक्त दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।

थाना गुप्तकाशी से सम्बन्धित अभियुक्त का विवरण
जसपाल लाल, पुत्र श्री कुंवर लाल, निवासी ग्राम लमगौंडी, थाना गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग।
बरामद माल का विवरण
68 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब (टेट्रा पैक) मार्का गढ़वाल गोल्ड कुमाउनी मेट्रो लिकर।
पुलिस टीम का विवरण
1- आरक्षी सुनील सिंह
2- आरक्षी चालक गम्भीर
3- हो0गा0 शिवलाल
लिंगवाल

थाना ऊखीमठ से संबंधित अ भियुक्त का विवरण
रोहित नेगी, पुत्र श्री भजन सिंह नेगी, निवासी ग्राम डूंगर, पोस्ट बड़ेथ,थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग।
बरामद माल का विवरण
कुल 04 पेटी (48 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब मैकडॉवल्स मार्का
इस शराब के परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।
पुलिस टीम का विवरण
1- उप निरीक्षक प्रदीप चौहान
2- मुख्य आरक्षी विनोद
3- आरक्षी पंकज आर्य

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!