उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरें
रुद्रप्रयाग पुलिस ने 8 पेटी अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 8 पेटी अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
रूद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में अवैध शराब की धर पकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में थाना अगस्त्यमुनि पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान सेंट्रो कार वाहन संख्या UA07C6091 से 04 पेटी सोलमेट व्हिस्की, 01 पेटी रॉयल स्टैग व्हिस्की व 03 पेटी बियर कैन बरामद की गयी। वाहन चालक को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया है।
अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अभियान निरन्तर जारी है।



