
18 पेटी अवैध शराब का परिवहन कर रहे 2 अभियुक्तों को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार
शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन किया गया सीज
रूद्रप्रयाग। अवैध शराब तस्करी की रोकथाम को लेकर जनपद पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक डा विशाखा अशोक भदाणे के निर्देशानुसार कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान के दौरान दो व्यक्तियों, वीरेंद्र सिंह पुत्र गजे सिंह निवासी ग्राम वार्धा, थाना थराली, जिला चमोली एव वीर सिंह पुत्र सत्ये सिंह निवासी ग्राम ललूडी, थाना व जिला रुद्रप्रयाग को वाहन संख्या यूके 07Z0248 वेगनार में 18 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मैकडॉवल्स व्हिस्की का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है।
जिनके विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है। इस दौरान मौके पर पुलिस टीम आरक्षी कुलदीप सिंह कोतवाली रुद्रप्रयाग, आरक्षी आदेश कुमार, कोतवाली रुद्रप्रयाग मौजूद रहे।



