उत्तराखंडखास खबरें

वनाग्नि रोकथाम को लेकर रुद्रप्रयाग वन विभाग सतर्क, नोडल अधिकारी मुख्य वन संरक्षक ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

वनाग्नि रोकथाम को लेकर रुद्रप्रयाग वन विभाग अलर्ट, नोडल अधिकारी मुख्य वन संरक्षक ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रुद्रप्रयाग। वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम एवं त्वरित नियंत्रण को लेकर वन विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जनपद हेतु नामित वनाग्नि नोडल अधिकारी मुख्य वन संरक्षक डॉ. विनय भार्गव द्वारा रुद्रप्रयाग वन प्रभाग में वनाग्नि रोकथाम संबंधी तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण एवं विस्तृत समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जखनी क्रू स्टेशन एवं अगस्त्यमुनि स्थित मॉडल क्रू स्टेशन का जायजा लिया। साथ ही मास्टर कंट्रोल रूम मॉनिटरिंग सिस्टम एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से चिन्हित सक्रिय वनाग्नि स्थलों की निगरानी व्यवस्था का भी अवलोकन किया।

इस दौरान परिचालन सुरक्षा, कार्मिकों की उपलब्धता, संसाधनों की स्थिति एवं उनके त्वरित मोबिलाइजेशन, फील्ड स्टाफ की दक्षता तथा वनाग्नि सीजन से जुड़े महत्वपूर्ण अभिलेखों की समीक्षा की गई। डॉ. भार्गव ने मौके पर संचालित फील्ड ऑपरेशनों का विश्लेषण करते हुए वन कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

बैठक में वनाग्नि हॉटस्पॉट्स की स्थिति, ड्रोन सर्वेक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने, वनाग्नि की शीघ्र पहचान के लिए लीड-टाइम कम करने तथा प्रवर्तन एवं रिस्पॉन्स तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही इन उपायों के प्रभावी फील्ड क्रियान्वयन पर भी जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी राजत सुमन, उप प्रभागीय वनाधिकारी, क्षेत्राधिकारी एवं अन्य वन कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!