उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

बद्रीनाथ हाईवे पर फायर स्टेशन रतूड़ा के पास हुआ सड़क हादसा, दो की मौके पर मृत्यु एक घायल

बद्रीनाथ हाईवे पर फायर स्टेशन रतूड़ा के पास हुआ सड़क हादसा, दो की मौके पर मृत्यु एक घायल

रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ हाईवे पर बीती देर रात रतूड़ा फायर सर्विस स्टेशन के पास एक टाटा सूमो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सवार तीन लोगों में दो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जानकारी मिलने पर रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने राहत बचाव का कार्य शुरू किया। घायल व्यक्ति का रेस्क्यू कर जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।

बता दें कि, बीती देर रात एक टाटा सूमो वाहन संख्या UK 07TB 2547 घोलतीर से रतूड़ा की ओर आते समय फायर स्टेशन के पास पुलिया पर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए लगभग 80- 90 मीटर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में 3 लोग सवार थे, जिसमें एक घायल राहुल पुत्र स्वर्गीय विजय लाल को स्थानीय लोगों द्वारा निकालकर अस्पताल भेजा गया। जबकि दो अन्य की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। जिनके शव वाहन में ही फंसे हुए थे, एसडीआरएफ टीम द्वारा खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए, कटर मशीन की सहायता से वाहन के कई हिस्सों को काटते हुए क्रेन की मदद से अंकित पुत्र रघुलाल उम्र 24 वर्ष एवं वासुदेव पुत्र शोभाराम 25 वर्ष दोनों शवों को बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। वाहन में सभी रतूड़ा के निवासी सवार थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!