उत्तराखंडगांवधार्मिकफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

रविग्राम में  तीन दिवसीय साकल्य करण पूजन, ग्राम और क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए हो रहा धार्मिक आयोजन

रविग्राम में  तीन दिवसीय साकल्य करण पूजन, ग्राम और क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए हो रहा धार्मिक आयोजन

फाटा। केदारघाटी के ग्राम रविग्राम में क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं कल्याण के लिए तीन दिवसीय साकल्य करण पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ग्राम रविग्राम में मंगलवार 29 अप्रैल से सभी ग्रामवासियों के सहयोग से भगवान भैरवनाथ मंदिर परिसर में तीन दिवसीय साकल्य करण पूजन का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय साकल्य करण पूजन में प्रतिदिन विद्वान आचार्यों द्वारा पंचाग पूजन, साकल्य करण, दैनिक हवन किया जाता है। वहीं इन दिनों गांव में प्रवासियों एवं धियाणीयों के पहुंचने से रौनक बनी हुई है। प्रतिदिन भक्त दर्शन कर भगवान भैरवनाथ व मां नानतोली देवी का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
ग्रामीण आचार्य शिव प्रसाद जमलोकी व आचार्य अशोक जमलोकी ने बताया कि संपूर्ण ग्रामवासियों के सहयोग से सात वर्षों के बाद ग्राम व क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए साकल्य करण पूजन का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रतिदिन श्रद्धालु पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं उन्होंने बताया कि 2 मई को पूर्णाहुति के साथ साकल्य करण पूजन का समापन होगा। पूजन में आचार्य योगेन्द्र देवशाली, आचार्य भगवती देवशाली, आचार्य ललित देवशाली, आचार्य बच्ची राम सेमवाल, आचार्य धर्मानंद सेमवाल द्वारा साकल्य करण पूजन किया जा रहा है। इस अवसर पर राकेश चंद्र जमलोकी, प्रियधर जमलोकी, श्री कृष्ण जमलोकी, ललित जमलोकी, माहेश्वर प्रसाद जमलोकी, विजय प्रकाश जमलोकी, कैलाश जमलोकी , रामेश्वर प्रसाद जमलोकी, कमल किशोर जनलोकी, हर्ष वर्धन जमलोकी, अरविंद जमलोकी संजय जमलोकी, शंभू प्रसाद जमलोकी, नागेन्द्र जमलोकी, सुनील जमलोकी, शांति प्रकाश जमलोकी सहित समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!