केदारनाथ धाम पैदल मार्ग से राजस्थान के तीर्थ यात्री का बालक हुआ गुम, चार दिन बाद भी नही मिला कोई सुराग

केदारनाथ धाम पैदल मार्ग से राजस्थान के तीर्थ यात्री का बालक हुआ गुम, चार दिन बाद भी नही मिला कोई सुराग
रुद्रप्रयाग/केदारघाटी। श्रीकेदारनाथ धाम यात्रा पर आए राजस्थान के तीर्थ यात्री मांगी लाल मेगवाल उदयपुर निवासी ने बताया कि 9 मई को केदारनाथ से दर्शन कर वापिस गौरीकुंड की ओर आ रहे थे। पैदल चलते हुए उनका पुत्र
हरीश मेगवाल उम्र 16 वर्ष पैदल चलते हुए उनसे आगे निकल गया। उनके द्वारा बालक से सम्पर्क किया गया तो उसने वताया कि वो केदारनाथ से 4 किमी लिनचोली के समीप पहुंचा है।
उसके बाद फिर से बालक से सम्पर्क किया लेकिन उसका फोन नहीं मिल पाया। यात्री ने बताया कि उन्होंने पूरे पैदल मार्ग पर उसकी खोजबीन की एवं पुलिस को सूचित किया पुलिस द्वारा अनाउंसमेंट किया गया। यात्री ने बताया कि दो दिनों तक उनके द्वारा खोजबीन की गई लेकिन बालक का कही कोई पता नही चल पाया। 11 मई को उनके द्वारा कोतवाली सोनप्रयाग में गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। यात्री ने बताया कि पुलिस सही तरीके से खोजबीन नही कर रही, चार दिनों बाद भी कोई सुराग नही मिल पाया।
वहीं, कोतवाली प्रभारी सोनप्रयाग सुरेश चंद्र बलूनी ने बताया कि पुलिस लगातार सर्च अभियान चला रही है। बालक की आखिरी लोकेशन लिनचोली की मिली है। पैदल मार्ग पर खोजबीन जारी है।



