उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरें

केदारनाथ यात्रा पर बारिश हावी, पैदल मार्ग पर भूस्खलन, मौसम को देखते हुए यात्रा करने की अपील

रूद्रप्रयाग।  केदारनाथ पैदल मार्ग पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से बड़ा संकट खड़ा हो गया है। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग कई स्थानों पर भारी भूस्खलन की चपेट में आ गया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका जा रहा है।

लगातार बारिश के चलते गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर आज प्रातः कई स्थानों पर भारी भूस्खलन हुआ है। पहाड़ियों से लगातार मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर गिर रहे हैं, जिससे पैदल मार्ग गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। हालात को देखते हुए प्रशासन द्वारा एहतियातन यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका जा रहा है। शुक्रवार को यात्रियों को प्रातः छः बजे से गौरीकुंड एवं सोनप्रयाग पर रोक दिया गया। किसी भी यात्री को आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई।

वहीं बारिश के चलते प्रातः सोनप्रयाग गौरीकुंड मोटर मार्ग भी बाधित रहा ,जिस से कुछ देर शटल सेवा भी थमी रही।

प्रशासन, पुलिस, डीडीआरएफ और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग को सुरक्षित करने और मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मौसम सामान्य होने और मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सभी श्रद्धालु मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें। अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

मौसम विभाग ने भी आगामी समय में भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और श्रद्धालुओं से अपील कर रहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें तथा केवल आधिकारिक सूचना के आधार पर ही यात्रा की योजना बनाएं।

“” वहीं दोपहर बारह बजे के बाद मौसम अनुकूल रहने तथा पैदल मार्ग आवाजाही हेतु उपयुक्त होने बाद मार्ग पर आवाजाही सुचारू की गई। जिसमें सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा कर्मी यात्रियों को आर पार कराते नजर आए।””

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!