केदारनाथ पैदल मार्ग पर शौचालयों के बाहर लगेंगे क्यूआर कोड, साफ सफाई का होगा मूल्यांकन

केदारनाथ पैदल मार्ग पर शौचालयों के बाहर लगेंगे क्यूआर कोड, साफ सफाई का होगा मूल्यांकन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग से जंगलचट्टी के मध्य शौचालयों पर साफ सफाई के मूल्यांकन के लिए क्यूआर कोड लगाया जा रहा है, जिस से तीर्थ यात्री भी साफ सफाई व्यवस्था के लिए रेटिंग ओर सुझाव दे सकेंगे।
केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान मई ओर जून में सोनप्रयाग से आगे विभिन्न पड़ाव ओर पैदल मार्ग पर तीर्थ यात्रियों की अत्यधिक भीड़ रहती है। इस से प्रशासन के सम्मुख सफाई व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती बन जाती है।
इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने इस वर्ष साफ सफाई के लिए विशेष पहल की जा रही है। इसके तहत सोनप्रयाग से लेकर जंगल चट्टी तक पैदल मार्ग पर बने शौचालयों के बाहर क्यों आर कोड लगा होगा। इनमे तीर्थ यात्री रेटिंग के साथ ही सुझाव भी दे सकेंगे। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि स्वच्छता अभियान की वह स्वंय निगरानी करेंगे। सह ही उन्होंने बताया कि यात्रा पड़ाव सहित पैदल मार्ग पर 336 सफाई कर्मी तैनात रहेंगे।



