उत्तराखंडगांवपर्यावरणफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

बरसात से जन जीवन हुआ प्रभावित, मोटर मार्ग सहित पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त 

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। केदार घाटी सहित विभिन्न क्षेत्रो मे हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से मोटर मार्गो पर सफर करना जानलेवा बना हुआ है । मन्दाकिनी सहित सहायक नदियो का जल स्तर उफान मे आने से आपदा प्रभावितो की चिन्ताये बढ़ने लगी है तथा क्षेत्र का तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय खासा प्रभावित हो गया है । बैमौसमी बारिश से काश्तकारो की फसलो को भारी नुकसान पहुंच रहा है जबकि ऊंचाई वाले इलाको के तापमान मे भारी गिरावट महसूस होने से भेड़पालको ने निचले क्षेत्रो की ओर रूख कर दिया है।

ल्वारा क्षेत्र मे भूस्खलन के कारण पेयजल लाइन  क्षतिग्रस्त होने से कई तोको मे पेयजल संकट बना हुआ है । मिली जानकारी के अनुसार केदार घाटी सहित विभिन्न क्षेत्रो मूसलाधार बारिश से जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है तथा गुप्तकाशी – कालीमठ- चौमासी , कुण्ड- चोपता – गोपेश्वर, ऊखीमठ- मनसूना- रासी , ऊखीमठ- विद्यापीठ – गुप्तकाशी मोटर मार्गो पर भूस्खलन होने से मोटर मार्गो पर सफर करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है तथा तुंगनाथ घाटी के ताला तोक मे भूधास के कारण नेशनल हाईवे पर दरारे पड चुकी है । मूसलाधार बारिश के कारण ऊंचाई वाले इलाको के तापमान मे भारी गिरावट महसूस होने से 6 माह बुग्यालो मे प्रवास करने वाले भेड़पालको ने निचले क्षेत्रो को रूख कर दिया है।

सोमवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र छेनागाड का जायजा लेने निकले राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट का वाहन नागजगई के निकट दलदल मे फसने से लोक निर्माण विभाग के प्रयासो को वाहन को सुरक्षित निकाला गया जबकि नागजगई – छेनागाड के मध्य मोटर मार्ग के अधिकांश हिस्से भूस्खलन की भेंट चढने से नागजगई से छेनागाड पहुंचना जोखिम भरा बना हुआ है। छेनागाड – नागजगई आपदा प्रभावित क्षेत्र का राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट व पूर्व राज्य मंत्री दिनेश बगवाडी द्वारा लगातार जायजा लिया गया । प्रधान बुरूवा मदन भट्ट ने बताया कि बैमोसमी बारिश से काश्तकारो की फसलो को भारी नुकसान पहुंच रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!