उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

जौला पाटियों राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में असामाजिक तत्वों की तोड़फोड़, पुलिस जांच में जुटी

गुप्तकाशी। रूद्रप्रयाग जनपद के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जौला पाटियों में असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद विद्यालय प्रशासन और स्थानीय लोगों में रोष है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जौला पाटियों में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने विद्यालय परिसर में तोड़फोड़ कर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमति रावत ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

प्रधानाध्यापिका सुमति रावत ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि शिक्षण संस्थान में इस तरह की तोड़फोड़ शिक्षा व्यवस्था और सार्वजनिक संपत्ति के प्रति असामाजिक मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!