उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरें

कोतवाली सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की खेप

कोतवाली सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत  पुलिस ने पकड़ीअवैध शराब की खेप

दो अलग-अलग मामलों में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कोतवाली सोनप्रयाग पर हुए 02 अभियोग पंजीकृत व कुल 21 पेटी शराब के साथ 03 अभियुक्त किये गये गिरफ्तार, शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन किया गया सीज।

रूद्रप्रयाग।  श्री केदारनाथ धाम यात्रा में अवैध शराब विक्रेताओं की धरपकड़ को लेकर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्राप्त जानकारी से सोनप्रयाग पुलिस के स्तर से दो अलग-अलग प्रकरणों में अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।
पहला मामला :
कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस के स्तर से चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK-07X-4027 (वैगनार कार) में दो व्यक्तियों चन्द्र मोहन सिंह, पुत्र उमेद सिंह, निवासी डालसिंगी, थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग तथा पाल सिंह, पुत्र स्वरुप सिंह, निवासी कुरछौला, थाना रुद्रप्रयाग के कब्जे से कुल 19 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (192 बोतल, 72 अद्धे) की बरामदगी की गयी है। जिनके विरुद्ध थाना ऊखीमठ पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह रावत, आरक्षी सुल्तान, आरक्षी शुभम, आरक्षी धर्मवीर शामिल रहे।

दूसरा मामला :
वहीं दूसरी तरफ कोतवाली सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत चौकी गौरीकुण्ड के स्तर से स्थानीय सूचना तन्त्र के आधार पर गौरीकुण्ड मुख्य सड़क से ऊपर घोड़ा खच्चर मार्ग पर अभियुक्त पंकज सिंह, पुत्र गजपाल सिंह, निवासी तालाजामन, तहसील, बसुकेदार, थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग को 20 बोतल अवैध शराब मैकडॉवल्स के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक धर्मेद्र सिंह शाह तथा आरक्षी धीरेन्द्र शामिल रहे।

जनपद पुलिस के स्तर से अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही निरन्तर जारी है। प्रचलित यात्रा अवधि में अब तक जनपद पुलिस के स्तर से आबकारी अधिनियम के तहत कुल 11 मुकदमे दर्ज कर 839 बोतल शराब की बरामदगी की गयी है तथा 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है व शराब परिवहन में प्रयुक्त हुए 03 वाहन सीज किये गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!