उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय
शराब तस्करी कर रही नेपाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शराब तस्करी कर रही नेपाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रूद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी के प्रभावी पर्यवेक्षण में अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु जनपद पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना ऊखीमठ पुलिस द्वारा 01 नेपाली मूल की अनीता शाही पत्नी सूर्या शाही, निवासी तातापानी जुमला नेपाल हाल सीतापुर सोनप्रयाग को कुल 32 हाफ मेकडॉवल्स नम्बर वन ऑरिजिनल व्हिस्की शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध थाना ऊखीमठ पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पूजा रावत, आरक्षी पंकज आर्य मौजूद रहे।



