09 पेटी अवैध शराब का परिवहन कर रहे 04 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

09 पेटी (120 हाफ व 192 पव्वे) अवैध शराब का परिवहन कर रहे 04 अभियुक्तों को जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा में शराब तस्करी की शिकायतों पर कार्यवाही किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों में थाना प्रभारी गुप्तकाशी व चौकी प्रभारी फाटा के नेतृत्व में चौकी फाटा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 13 TA 2526 Camper से 04 अभियुक्तों को 9 पेटी सोलमेट व्हिस्की (5 पेटी हाफ यानि कुल 120 हाफ तथा 4 पेटी क्वार्टर यानि 192 पव्वे) अवैध अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। इनके विरुद्ध थाना गुप्तकाशी पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक विजय शैलानी, चौकी प्रभारी फाटा एवं आरक्षी जयप्रकाश एवं आरक्षी अंकित कुमार चौकी फाटा सम्मिलित रहे।
इस वर्ष के यात्रा काल में रुद्रप्रयाग पुलिस ने आबकारी अधिनियम के कुल 36 मुकदमों में 57 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 1283 बोतल शराब की बरामदगी की गयी है, बरामद हुई शराब का अनुमानित मूल्य ₹ 833950 है। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध धरपकड़ अभियान निरन्तर जारी है।



