उत्तराखंडटेक्नोलॉजीफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागरोजगार

कुशल श्रेणी के अभ्यर्थियों को विदेश में रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन  निःशुल्क पंजीकरण सेवा होगी विकसित, जनपद कौशल समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

कुशल श्रेणी के अभ्यर्थियों को विदेश में रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन  निःशुल्क पंजीकरण सेवा होगी विकसित, जनपद कौशल समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

रुद्रप्रयाग।  जनपद कौशल समिति की समीक्षा बैठक  मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन वीडियो कांफ्रेंस हाॅल में आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने उत्कृष्टता केंद्र में एनएसडीसी द्वारा मान्य नलसाज पाठ्यक्रम संचालित करने सहित जनपद स्तर पर मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन व वैश्विक रोजगार के सफल कार्यान्वयन निर्धारण करने विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आयोजित बैठक में जिला सेवायोजन अधिकारी कपिल पाण्डे ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि विभिन्न व्यवसायों में कुशल श्रेणी के अभ्यर्थियों को विदेश में उपलब्ध रोजगार अवसरों से जोड़े जाने के लिए मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन व वैश्विक रोजगार योजना हेतु सेवायोजन विभाग द्वारा विदेश रोजगार हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क पंजीकरण सेवा विकसित की गई है। उन्होंने बताया कि उक्त योजना के अंतर्गत भारत-जापान तकनीकी इंटर्न प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत योग्य व इच्छुक अभ्यर्थियों को जापान में केयर क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार अवसरों से जोड़े जाने हेतु प्रथम मोबिलाइशन कार्य संपन्न किया जा चुका है। उन्होंने इसके अंतर्गत आवश्यक अहर्ताओं, आयु सीमा व अन्य निर्धारित शर्तों की विस्तार से जानकारी दी।
मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जनपद में मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन व वैश्विक रोजगार योजना में उनसे संबंधित सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विमल सिंह गुसांई, डाॅ. आरपी डिमरी, डाॅ. मनीष कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संदीप भट्ट, सहायक अभियंता जल संस्थान रेवत सिंह रावत, अवर अभियंता जल निगम मोनिका, जयकृत सिंह कंडवाल, भुवनेश कांडपाल, किशन सिंह रावत आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!