उत्तराखंडक्राइमगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

चोरी की सामग्री सहित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चोरी की सामग्री सहित 03 अभियुक्तों को जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय के समीप हरीश चन्द्र सेमवाल निवासी मुख्य बाजार ने उनके घर में हुई चोरी की घटना के सम्बन्ध में कोतवाली रुद्रप्रयाग में तहरीर दी जिस पर कार्यवाही करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग के निर्देशन पर कोतवाली रुद्रप्रयाग प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी ने कोतवाली स्तर पर टीम गठित कर आवश्यक सुरागरसी, पतारसी व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्तों को आज गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से इनके द्वारा चोरी की सामग्री की शत-प्रतिशत बरामदगी हुई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1- गौरव कुमार पुत्र श्री प्रेम भारती निवासी ग्राम अमसारी, कोतवाली रुद्रप्रयाग, जनपद रुद्रप्रयाग।
2- नाम रोहित राज पुत्र श्री गिरीश लाल निवासी ग्राम अमसारी, कोतवाली रुद्रप्रयाग, जनपद रुद्रप्रयाग।
3- विवेक पुत्र श्री अनुसूया लाल निवासी ग्राम अमसारी, कोतवाली रुद्रप्रयाग, जनपद रुद्रप्रयाग।
अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

बरामदगी का विवरण- दो इण्डेन गैस के सिलेन्डर, एक परात तथा एक कांस की थाली व नगद धनराशि 2000/-रुपये

पुलिस टीम का विवरण-
1-उपनिरीक्षक श्री दिनेश सिंह सती (विवेचक)
2-आरक्षी धर्मवीर सिंह
3-आरक्षी कुलदीप सिंह

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की आम जनमानस से अपील है कि कोई भी ऐसा कृत्य न करें, जो न केवल आपके अपने लिए बल्कि आपको आपके सामाजिक जीवन में बनी छवि या प्रतिष्ठा को धूमिल करती हो। पुलिस के स्तर से किसी भी प्रकार का अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा, अपितु इनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!