उत्तराखंडटेक्नोलॉजीदेहरादूनफटाफट ख़बरें

चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों को मिलेगा बेहतर नेटवर्क,चारों धामों में बनेगें वाईफ़ाई जोन

चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों को मिलेगा बेहतर नेटवर्क,चारों धामों में बनेगें वाईफ़ाई जोन

देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान इस बार तीर्थयात्रियों को नेटवर्क की परेशानी से नही जूझना पड़ेगा। सरकार चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों को बेहतर इंटरनेट के लिए वाईफाई की सुविधा देने जा रही है। इस बार तीर्थयात्रियों को इंटरनेट से जोड़े रखने के लिए सरकार ने वाईफाई जोन बनाने की तैयारी की है। जिससे सर्वर पर अधिक भार होने की वजह से मोबाइल का नेटवर्क नहीं अटकेगा। इसके साथ ही यात्री आसानी से चारधाम यात्रा की लाइव स्ट्रीमिंग जैसी सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

बता दें किचारों धामों में अभी तक सभी दूरसंचार कंपनियों के सिग्नल पूरे नहीं आते हैं। किसी की कहीं ज्यादा कनेक्टिविटी होती है तो किसी के सिग्नल बहुत कम होते हैं। कई कंपनियों की कनेक्टिविटी तो बिल्कुल भी नहीं है। इस वजह से तीर्थयात्रियों को काफी परेशानी होती है।

सूचना प्रौद्योगिकी एवं विकास एजेंसी(आईटीडीए) की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने इसका प्रस्ताव निजी कंपनियों से मांगा है। कंपनी को धामों तक लीज लाइन पहुंचानी होगी और वाईफाई जोन बनाने होंगे। बता दें कि वर्ष 2018 में प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नौ जगहों पर फ्री वाईफाई की सुविधा दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!