उत्तराखंडखास खबरेंदेशफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम में हुई बर्फबारी, खराब मौसम के चलते सोनप्रयाग में रोके तीर्थयात्री

केदारनाथ धाम में हुई बर्फबारी, खराब मौसम के चलते सोनप्रयाग में रोके ही तीर्थ यात्री

गुप्तकाशी। केदारनाथ धाम में दोपहर बाद से हो रही तेज बर्फबारी व निचले इलाकों में बारिश के चलते प्रशासन ने यात्रा को मौसम सही होने तक रोक दिया है। सोनप्रयाग में दो बजे के बाद यात्रियों को आगे नहीं जाने दिया गया।
पुलिस की ओर से अगस्तमुनि व रूद्रप्रयाग सहित अन्य स्थानों पर भी यात्रियों से मौसम ठीक होने तक होटल लॉज में ही रुकने की अपील की गई है। गुरुवार को सोनप्रयाग से 4:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक पंद्रह हजार के करीब श्रद्धालुओं को केदारनाथ रवाना किया गया।इनमें से 50 से 60 फ़ीसदी यात्री दोपहर तक धाम पहुंच चुके थे। जबकि अन्य गौरीकुंड , जंगल चट्टी, भीमबली, लिंनचोली तक पहुंचे थे। केदारनाथ धाम में गुरुवार को सुबह से ही मौसम खराब था आसमान में बादल बन हुए थे, दोपहर लगभग 12:30 बजे से केदारनाथ में तेजी से बर्फबारी शुरू हो गई।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से बर्फ से यात्रियों को बचाने के लिए मंदिर मार्ग व अन्य स्थानों पर रेंन सेल्टर लगाए गए हैं। धाम में तेज बर्फबारी के चलते कारोबारियों ने मंदिर मार्ग पर खुली दुकानें भी बंद कर दी। वहीं, पुलिस, आईटीबीपी और पीआरडी जवानों द्वारा बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को सकुशल दर्शन कराया गया।
धाम में लगातार हो रही बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने दोपहर दो बजे से यात्रा को रोकने के निर्देश दिए। जिसके बाद केदारनाथ जाने वाले करीब 4 हजार यात्रियों को सोनप्रयाग में ही रोक दिया गया।
सोनप्रयाग में तैनात सहायक सेक्टर मजिस्ट्रेट संदीप नौडीयाल ने बताया कि, चार हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों को मौसम खराब होने के चलते रोका गया है। इधर, पुलिस द्वारा अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी ,फाटा व सोनप्रयाग में लाउडस्पीकर से यात्रियों से मौसम ठीक होने तक सब सुरक्षित स्थानों पर पर ही रहने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!