उत्तराखंडखास खबरेंबैंकिंगरुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग में आउटरीच एवं क्लेम फ़ैसिलिटेशन कैंप आयोजित

रुद्रप्रयाग में आयोजित हुआ आउटरीच एवं क्लेम फ़ैसिलिटेशन कैंप, लोगो ने बढ़ चढ़ कर किया प्रतिभाग

रूद्रप्रयाग। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा संचालित “आपकी पूँजी, आपका अधिकार” अभियान तथा SLBC देहरादून के दिशा-निर्देशों के तहत शुक्रवार को रुद्रप्रयाग में गुलबराय स्थित रूद्राक्ष सेलिब्रेशन में आउटरीच एवं क्लेम फ़ैसिलिटेशन कैंप का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कैंप में जिले की सभी बैंक शाखाओं, बीमा कंपनियों, डाक विभाग, सूक्ष्म वित्त संस्थानों और अन्य महत्वपूर्ण वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। इस अवसर पर वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने, आमजन तक बैंकिंग सुविधाएँ पहुँचाने तथा उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न स्टॉल भी स्थापित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा उपभोक्ताओं को अनक्लेम्ड खातों, लंबित वित्तीय दावों, बैंकिंग प्रक्रियाओं और उनसे संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। लाभार्थियों को उनके दावों का त्वरित निस्तारण करने हेतु ऑन-द-स्पॉट सहायता उपलब्ध कराई गई।

इसके साथ ही पात्र उपभोक्ताओं को उनके स्वीकृत दावों के अंतर्गत चेक वितरण भी किया गया। स्थानीय नागरिकों, स्वयं सहायता समूहों और युवाओं ने इस कैंप में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया, जिससे कार्यक्रम की उपयोगिता और प्रभावशीलता और अधिक बढ़ गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!