उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागसुरक्षा

महाशिवरात्रि पर कोटेश्वर में रहेगा वन वे ट्रैफिक प्लान, अनावश्यक लगने वाले जाम से मिलेगी निजात, जाने ट्रैफिक प्लान…..

शिवरात्रि महापर्व पर कोटेश्वर महादेव आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था एवं सम्भावित यातायात प्लान के दृष्टिगत पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा लिया गया जायजा।

रुद्रप्रयाग। महाशिवरात्रि पर्व के शुभ दिन शिवालयों में शिवभक्तों की काफी भीड़ रहती है। कोटेश्वर महादेव में भी इस अवसर पर दूर दूर से शिवभक्त आते हैं। इस दिन जनपद पुलिस के स्तर से  कोटेश्वर मन्दिर में सुरक्षा व यातायात के आवश्यक प्रबन्धन किये जायेंगे। इसी के दृष्टिगत पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल द्वारा कोटेश्वर पहुंचकर महाशिवरात्रि के दिन पुलिस द्वारा किया जाने वाले प्रबन्धन का जायजा लिया गया। महाशिवरात्रि पर्व की तिथि को कोटेश्वर जाने हेतु यातायात का वन वे प्लान रहेगा, कोटेश्वर जाने वाले वाहन कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले मार्ग का प्रयोग करते हुए विकास भवन वाले मार्ग से होकर जायेंगे तथा कोटेश्वर (बेला-खुरड़) के पूर्व निर्धारित मार्ग से वाहनों को बाहर भेजा जायेगा। इस प्रकार की व्यवस्था बनाये जाने से अनावश्यक लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा व मन्दिर दर्शन हेतु सहयोग हेतु आवश्यक पुलिस बल की तैनाती की जायेगी। आपात स्थिति हेतु जल पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन सहित सहयोगी पुलिस बल भी नियुक्त रहेगा।

इस अवसर पर निरीक्षक यातायात श्याम लाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रुद्रप्रयाग केशवानन्द पुरोहित, फायर सर्विस चालक गणनाथ सिंह बिष्ट उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!