उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीयरुद्रप्रयाग
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मांस की दुकानें हों पूर्ण प्रतिबंधित : भैरव सेना, गुप्तकाशी में भैरव सेना का जुलूस प्रदर्शन


भैरव सेना के केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री ने बताया कि केदारनाथ धाम विश्व प्रसिद्ध एवं सम्पूर्ण देशवासियों के आस्था का केंद्र है इस प्रकार से केदारघाटी में अवैध रूप से चल रही ये मांस की दुकानें यात्रा पड़ावों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होनी चाहिए उनके द्वारा बताया गया कि पूर्व दिनों जो घटना गुप्तकाशी में घटित हुई वह हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण है, साथ ही भैरव सेना लगातार इन मुद्दों को उठाती रहेगी। प्रदर्शन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष सागर जायसवाल ने बताया कि हमारी आस्था के स्थानों पर इस प्रकार से बाहरी लोग खिलवाड़ कर रहे हैं ये बर्दाश्त नही होगा अगर प्रशासन इनके विरुद्ध कार्यवाही नही करता है तो भैरव सेना प्रदेश स्तर पर भी इस आंदोलन को जारी रखेगा। वहीं प्रदर्शन के पश्चात अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भैरव सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा तहसीलदार दीवान सिंह राणा को अपना ज्ञापन प्रस्तुत किया।

