उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाईक दुर्घटनाग्रस्त ,एक की मौत

केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाईक दुर्घटनाग्रस्त ,एक की मौत

गुप्तकाशी। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेमी के नजदीक बाइक समेत दो लोग 50 मीटर गहरी खाई में गिरे। थाना गुप्तकाशी पुलिस करीब 8:30 बजे सूचना मिली कि दो व्यक्ति खाई में घायल अवस्था में पड़े हैं जिनके मोबाइल चल रहे हैं मोबाइल की लोकेशन के आधार उन घायलों की ढूंढ खोज की गई तो रावत फर्नीचर, सेमी के पास मोड़ पर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे एक व्यक्ति घायल अवस्था मे तथा एक व्यक्ति बेहोशी में मिला तथा एक के उपर मोटरसाइकिल थी। दोनो को लोगो की मदद से खाई से निकलकर पुलिस की गाड़ियों से सरकारी हॉस्पिटल गुप्तकाशी मे दाखिल कराया गया जिसमे सुशील निवासी बरेली घायल को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है तथा दूसरा व्यक्ति सुरेश , निवासी बरेली को मृत घोषित किया गया है। इनके साथ दो व्यक्ति मोटरसाइकिल मे पर थे , ये सभी केदारनाथ से दर्शन करके वापस रूद्रपयाग लोट रहे थे । इनके घर पर सूचना दे दी गई है। आवश्यक करवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!