राष्ट्रीय युवा दिवस पर राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में एक दिवसीय शिविर कार्यशाला

रूद्रप्रयाग। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं जिला युवा केंद्र रुद्रप्रयाग के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में राष्ट्रीय युवा दिवस एवं एक दिवसीय शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीपांजलि दी गई।
कार्यक्रम के अवसर पर एनएसएस नोडल अधिकारी श्रीकांत नौटियाल द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा और स्वामी विवेकानंद की भूमिका के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। जिला युवा अधिकारी श्री राहुल डबराल द्वारा युवा संवाद, क्विज प्रतियोगिता और राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन हिमानी कोठियाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर माई गोविन्द गिरि सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बेलनी रुद्रप्रयाग” के एनएसएस स्वयंसेवियों एवं द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। पोस्टर, निबंध लेखन एवं क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर श्री प्रेम सिंह नेगी विजय वशिष्ठ, अजीता, आंचल, अखिल, प्रियांशु, दुर्गा, भूमिका, ताशू, सानिया, ऋद्धिका, आदि बड़ी संख्या में स्वंयसेवी उपस्थित थे।



