अवैध शराब परिवहन करते हुए एक अभियुक्त गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान शराब परिवहन करते हुए एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
रूद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब के कारोबार, तस्करी और बिक्री की प्राप्त हो रही शिकायतों पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के सभी कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अन्तर्गत कोतवाली गुप्तकाशी पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक स्कूटी से अवैध शराब परिवहन कर रहे नेपाली मूल के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध निरंतर चिकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संदिग्ध वाहनों की तलाशी के लिए की गई नाकेबंदी के दौरान कोतवाली गुप्तकाशी पुलिस टीम ने एक स्कूटी संख्या UK13-7613 को रोककर चेक किया गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके भीतर से 17 बोतल मैकडावल व्हिस्की अवैध शराब बरामद हुई।
पूछताछ और जांच में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रोविन शाही पुत्र दुर्गा शाही, निवासी ग्राम जारजी, थाना कालीकाखेतु, जिला जुमला, नेपाल के रूप में हुई है, जो वर्तमान में सीतापुर, थाना सोनप्रयाग, जिला रुद्रप्रयाग में रह रहा है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार कर अवैध शराब व स्कूटी को कब्जे में लेकर कोतवाली गुप्तकाशी पर अभियुक्त के खिलाफ मु.अ.सं. 25/2026 के अन्तर्गत धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम के तहत केस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी दिनेश सती , आरक्षी जय प्रकाश मौजूद रहे।



