उत्तराखंडगांवपर्यावरणशिक्षा

लोक पर्व हरेला पर दूरस्थ प्राथमिक विद्यालय गौण्डार में पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। शिक्षा विभाग द्वारा लोकपर्व हरेला धूमधाम से मनाया गया। विभाग प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाई स्कूल गौण्डार में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों, ग्रामीणों व नौनिहालों द्वारा बढ़- चढकर भागीदारी की गयी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी पदमेन्द्र बिष्ट ने कहा कि भारत ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व पर्यावरण समस्या से जूझ रहा है! प्रति वर्ष ग्लोबल वार्मिंग के कारण हिमालय बर्फ विहीन होता जा रहा है तथा भविष्य में भारी जल संकट होने की सम्भावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण समस्या से निजात पाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लोकपर्व हरेला मनाया जाता है तथा शिक्षा निदेशालय के आदेश के अनुसार प्रति वर्ष हर विद्यालय में हरेला पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व पर रोपित देखभाल समय – समय पर होनी चाहिए तभी हमें मेहनत का फल मिलेगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी पदमेन्द्र बिष्ट ने कहा कि सीमान्त क्षेत्रों के विद्यालयों में अध्ययनरत नौनिहालों को उच्च शिक्षा देने के लिए सरकार व शिक्षा निदेशालय बेहतरीन प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि गौण्डार गाँव सीमान्त ग्राम पंचायत होने के साथ द्वितीय केदार मदमहेश्वर यात्रा का आधार शिविर भी है तथा यहाँ के ग्रामीणों का मृदुल व्यवहार हमेशा याद रहेगा। उन्होंने दोनों विद्यालयों में तैनात अध्यापकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस मौके पर अध्यापक दीपक रावत, पंकज गोस्वामी, रामदत्त गोस्वामी ,शिव प्रसाद उनियाल, जयप्रकाश राणा सहित अभिभावक एंव छात्र छात्राएं उपस्थिति थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!