उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराष्ट्रीय

गौ रक्षा विभाग की मांग पर नगर पालिका ने आमजनों के लिए की अलाव की व्यवस्था शुरू, ठंड से मिली राहत

गौ रक्षा विभाग की मांग पर नगर पालिका ने आमजनों के लिए की अलाव की व्यवस्था शुरू, ठंड से मिली राहत

नगर क्षेत्र रुद्र्रप्रयाग के विभिन्न स्थानों पर अलाव व्यवस्था शुरू
रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय क्षेत्र के अन्तर्गत शीतलहर से बचाव को लेगर नगर पालिका ने विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी है। विश्व अखाड़ा परिषद (गौ रक्षा विभाग) की मांग पर त्वरित कार्यवाही किये जाने पर पालिका प्रशासक एवं अधिशासी अधिकारी का आभार व्यक्त किया गया है।
बता दें कि, हिमालयी ऊपरी क्षेत्रो में बर्फबारी हो रही है, जिस कारण निचले क्षेत्रों में शीतलहर के कारण राहगीरों के साथ ही निराश्रित गाय और नंदी को भारी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में नगर क्षेत्र रुद्रप्रयाग के विभिन्न स्थानों पर अलाव व्यवस्था कराने को लेकर विश्व अखाड़ा परिषद गौ रक्षा विभाग ने नगर पालिका प्रशासक/एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। गौ रक्षा विभाग की मांग पर नगर पालिका ने त्वरित कार्यवाही करते हुए नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कर दी है। गौ रक्षा विभाग के जिलाध्यक्ष रोहित डिमरी एवं कोषाध्यक्ष संदीप कप्रवाण ने कहा कि जहां ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है, वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश नहीं होने से लोगों को कोरी ठंड का सामना करना पड़ रहा है, जबकि सुबह और शाम के समय राहगीरों के साथ ही गाय और नंदी के लिए अलाव की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में गौ रक्षा विभाग ने नगर पालिका से शीघ्र अलाव की व्यवस्था करने की मांग की। नगर पालिका रुद्रप्रयाग के अधिशासी अधिकारी सुशील कुरील ने कहा कि शीतलहर से बचाव को लेकर नगर क्षेत्र के केदारनाथ तिराहे, मुख्य बाजार, न्य बस अड्डा सहित अन्य स्थानों पर अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि अब लोगों को सुबह और शाम के समय ठंड की समस्या से निजात मिल जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!