उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरें

एसओजी की टीम ने 05 पेटी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

एसओजी की टीम ने 05 पेटी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

रूद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा में अवैध शराब की तस्करी, परिवहन, विक्रय करने वालों के विरुद्ध जनपद पुलिस की धर-पकड़ निरन्तर जारी है। यात्रा व्यवस्थाओं के सकुशल संचालन के साथ ही जनपद पुलिस के स्तर से प्रभावी चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान  शुक्रवार 28 जून को एसओजी रुद्रप्रयाग पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत रघुवीर लाल, पुत्र स्व0 रतनलाल, निवासी ग्राम जयकंडी, थाना अगस्त्यमुनि  को 05 पेटी (240 क्वार्टर) मेकडॉवल्स व्हिस्की अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है, जिनके विरुद्ध थाना गुप्तकाशी पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है। चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम में प्रभारी एसओजी निरीक्षक मनोज नेगी , आरक्षी कृष्णानन्द ,  विनय पंवार एसओजी उपस्थित रहे।

प्रचलित यात्रा काल में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से अब तक आबकारी अधिनियम के तहत कुल 50 अभियोग पंजीकृत कर 58 अभियुक्तों की गिरफ्तारी करते हुए 1353 बोतल शराब की बरामदगी की गयी है व बरामद शराब का अनुमानित मूल्य ₹ 8.12 लाख रहा है।

अवैध शराब तस्करी एवं नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यवाही निरन्तर जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!