उत्तराखंडखास खबरेंचमोली

जोशीमठ भू धंसाव से सेना की इमारतों पर भी हुआ असर, जवानों को किया जा रहा शिफ्ट

जोशीमठ में भू धंसाव का असर भारतीय थल सेना के परिसर पर भी पड़ा है।

वहीं अब आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि सेना की करीब 25-28 इमारतों में दरारें आई हैं। उन्होंने बताया कि जवानों को अस्थाई रूप से जोशीमठ से शिफ्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर सेना के जवानों को औली या अन्य जगहों पर भी शिफ्ट किया जा सकता है।

बता दें कि आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे ने 15 जनवरी को थल सेना दिवस से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर, उन्होंने बताया कि जहां तक जोशीमठ से माणा जाने वाली वाली रोड की बात है, तो वहां कुछ दरारें आई हैं। इसे BRO ठीक कर रहा है। हालांकि इससे हमारी ऑपरेशनल रेडीनेस पर कुछ असर नहीं पड़ा है। जोशीमठ LAC से सिर्फ 100 किलोमीटर दूर है। ऐसे में रणनीतिक तौर पर इसे काफी अहम क्षेत्र माना जाता है, क्योंकि जोशीमठ में सेना और ITBP जवानों की तैनाती है।
आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे ने ये भी बताया कि सेना स्थानीय लोगों की मदद के लिए भी आगे आई है। उन्होंने बताया कि सेना ने अस्पताल, हेलीपैड भी सिविल प्रशासन को दिए हैं, ताकि लोगों को अस्थाई तौर पर यहां स्थानांतरित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!