केदारनाथ धाम में दो फीट तक हुई बर्फबारी, पुनर्निर्माण कार्य हुए प्रभावित
रूद्रप्रयाग/गुप्तकाशी। हिमालय की गोद में विराजमान ग्यारवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में जमकर बर्फबारी हो रही है। केदारपुरी में बुधवार शाम से रुक-रुक कर बर्फबारी जारी है, धाम में डेढ़ से दो फीट तक बर्फ जम चुकी है। बर्फबारी के कारण सभी पुननिर्माण के कार्य प्रभावित हो चुके हैं। धाम में रह रहे मजदूरों को भारी ठंड का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में कुछ मजदूर वापस लौटने लगे हैं। वहीं बर्फवारी के बाद केदारपुरी सफेदी की चादर में लिपट चुकी है। धाम का मौसम इसी प्रकार बना रहा तो मार्च के अंतिम सप्ताह तक बर्फबारी का दौर जारी रहेगा।
वहीं मद्महेश्वर धाम और तुगनाथ धाम में भी बर्फवारी हो रही है। बर्फवारी से पहाड़ों पर मौसम खुशनुमा बना हुआ है। पर्यटक बर्फ के दीदार को पहुंच रहे हैं।
साथ ही , पिछले दो दिनों से केदारनाथ धाम में जमकर बर्फबारी हो रही है, धाम में डेढ़ से दो फीट तक बर्फ जम चुकी है, बर्फबारी की वजह से धाम में चल रहे निर्माण कार्य बंद पड़े हुए हैं। धाम में इन दिनों लगभग ढाई सौ से अधिक मजदूर सहित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद हैं। ठंड बड़ने के कारण मजदूर वापस लौटने लगे हैं, हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के साथ ही, निचले क्षेत्रों में भी मौसम खराब हो रहा है, केदारनाथ में कार्य कर रही वुडस्टोन कंपनी के मैनेजर ने बताया कि केदारनाथ धाम में डेढ़ से दो फीट तक बर्फ गिर चुकी है केदारनाथ धाम में माइनस 14 डिग्री तक तापमान पहुंच चुका है। धाम में बर्फबारी के बाद पानी भी जम गया है। सभी कार्य प्रभावित हो गए हैं। अब बर्फबारी ऐसे ही होती है तो कार्य करने में बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
Back to top button
error: Content is protected !!