उत्तराखंड

नरकोटा के समीप रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, सभी यात्री सुरक्षित

नरकोटा के समीप रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, सभी यात्री सुरक्षित

रूद्रप्रयाग। बद्रीनाथ- ऋषिकेश हाईवे पर नारकोटा के समीप आज प्रात: 10:15 बजे के करीब रोडवेज बस UK07PA 2852 अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग राजेन्द्र सिंह रौतेला पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे। सवारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रोडवेज बस द्वाराहाट से से देहरादून जा रही थी, जिसमें करीब 30-35 सवारियां बैठी हुई थी मौके पर सवारियों को सुरक्षित निकलवा कर अन्य वाहनों से यथा स्थान भेजा जा रहा है। कुछ सवारियों को हल्की-फुल्की चोट आई हैं, गंभीर दशा में कोई व्यक्ति नहीं है। चोटिल व्यक्तियों को 108 एंबुलेंस तथा प्राइवेट वाहनों से अस्पताल भिजवाया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!