उत्तराखंड

भाजपा नेताओं के लिए कांग्रेस नेता ने दी खुली चुनौती खुलेमंच पर करें आमना-सामना, आखिर उत्तराखण्ड में क्या किया विकास,

भाजपा नेताओं के लिए कांग्रेस नेता ने दी खुली चुनौती
खुलेमंच पर करें आमना-सामना, आखिर उत्तराखण्ड में क्या किया विकास,
रेलवे के कार्य में प्रभावितों को नहीं मिल रहा मुआवजा,
महंगाई और बेरोजगारी से जनता है त्रस्त, आगामी चुनावों में सिखाएगी सबक,
रुद्रप्रयाग। कांग्रेस वरिष्ठ नेता प्रेम बहुखंडी ने पौड़ी लोकसभा सीट से दावेदारी पेश की है। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी एक लोकतांत्रिक दल है। इसमें कोई भी कार्यकर्ता दावेदारी पेश कर सकता है। इसलिए वे भी लोकसभा चुनाव में गढ़वाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी की दावेदारी पेश कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वे उनके साथ खुले मंच पर आकर राज्य में हुए विकास कार्यो पर चर्चा करें। महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त जनता की ओर से वे भाजपा नेताओं के साथ खुलेमंच पर आमना-सामना करने के लिए तैयार हैं।
रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पौड़ी लोकसभा सीट से दावेदारी पेश कर रहे प्रेम बहुखंडी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में पढे़-लिखे लोग रहते हैं। इसलिए राज्य का जो भी प्रतिनिधत्व करे, वह राज्य की अच्छी समझ रखने वाला नेता होना चाहिए। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य के किसी भी सांसद ने पिछले पांच सालों में लोकसभा सदन में राज्य का कोई मुददा नहीं उठाया। भाजपा सांसदों ने मौन का घूट पी रखा है। उन्हांेने भाजपा नेताओं को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वे उनके साथ खुलेमंच पर राज्य की समस्याओं को लेकर चर्चा करें और यह भी बताएं कि आखिर इतने सालों में वे क्या-क्या विकास कर पाए हैैं। कहा कि रेलवे निर्माण के बाद पहाड़ी जिलों बर्बाद हो गए हैं। प्रभावितों को मुआवजा नहीं मिल रहा है। प्रकृति को भारी नुकसान पहुंचाकर जनता को मुसीबत में डालने का कार्य भाजपा ने किया है। कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। भाजपा का कोई भी नेता उनसे किसी भी मुददों पर शास्त्रार्थ कर सकता है। कांग्रेस वरिष्ठ नेता ने मूल निवास व भू-कानून की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि मूल निवास व भू-कानून राज्य की जनता का मूल अधिकार है। ये हमें मिलना ही चाहिए। भारतीय संविधान में भी विषम परिस्थितियों मे रहने वाले लोगों को मूल निवास देने का अधिकार दिया गया है। कहा कि राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता के नाम पर प्रदेश वासियों के साथ छलावा किया है। हमारी संस्कृति को नष्ट करने का काम धामी सरकार कर रही है। लोक सभा चुनाव में मुख्य मुद्दों में राजधानी गैरसैंण, मूल निवास, भू-कानून के साथ ही अंकिता भंडारी के हत्यारों को सजा दिलाना शामिल है। इन मुद्दों के साथ वे जनता के बीच भी जायेंगे और पार्टी के जिस भी व्यक्ति को टिकट मिलेगा, उनके लिए कार्य करेंगे। इस मौके पर प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी, जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, जिला प्रवक्ता नरेन्द्र बिष्ट, डाॅ योगम्बर नेगी, नगर अध्यक्ष प्रशांत डोभाल, लक्ष्मण सिंह रावत, बंटी जगवाण सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!