मां राज राजेश्वरी एवं बाबा बाणासुर महाराज की दिवारा यात्रा पहुंची छठवें रात्रि पड़ाव सीतापुर, रविवार को दिवारा यात्रा पहुंचेगी त्रियुगीनारायण मंदिर

मां राज राजेश्वरी एवं बाबा बाणासुर महाराज की देवरा यात्रा पहुंची छठवें रात्रि पड़ाव सीतापुर।
फाटा। केदार घाटी के लमगौण्डी ( शोणितपुर) गाँव में विराजमान मां राज राजेश्वरी एवं बाणासुर महाराज की 17 दिवसीय दिवारा यात्रा विभिन्न पड़ावों मठ मंदिरों होते हुए शुक्रवार को अपने पांचवें यात्रा पड़ाव फाटा पहुंची, प्रातः देवरा यात्रा बाबा विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से पूजा अर्चना करने के बाद पौराणिक वाद्य यंत्रों की धुन पर नाला, नारायणकोटि, खुमेरा, ब्यूनगाड होते हुए मां महिष मर्दनी मंदिर मैखण्डा पहुंची। मां राज राजेश्वरी अपनी बहन महिष मर्दिनी से मिल प्रसन्न हुई, मां महिष मर्दिनी , मा राज राजेश्वरी एवं बाबा बाणासुर महाराज के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बन गया। माता की डोली वाद्य यंत्रों की धुन पर चारों ओर विचरण करते हुए भक्तों को।आशीर्वाद देती रही।
मंदिर में पुजारियों द्वारा पूजा अर्चना की गई जिसके बाद डोली मंदिर से विदा होकर ग्राम खड़िया पहुंची वहां मां राज राजेश्वरी एवं बाबा बाणासुर महाराज ने धियानीयूं को आशीर्वाद देकर रात्रि विश्राम के लिए फाटा पहुंची।
शनिवार को प्रातः देव डोलियों की पूजा अर्चना की गई उसके बाद देवरा यात्रा छठवें दिन के पड़ाव की ओर अग्रसर होने लगी, यात्रा की शुरुवात करने से पूर्व भगवान क्षेत्रपाल, मां राज राजेश्वरी के पाश्व अवतरित हुए, देव पाश्व अवतरित होते ही देवरा यात्रा को आगे बढ़ने का आदेश दिया, छठवें दिन की यात्रा फाटा ,बडासू, शेरसी, रामपुर होते हुए रात्रि विश्राम के लिए सीतापुर पहुंचेगी। मां राज राजेश्वरी एवं बाबा बाणासुर महाराज की डोली जिन जिन पड़ावों से होकर गुजरती ग्रामीण पुष्प वर्षा से देव डोलियों का स्वागत करते। रविवार को देवरा यात्रा भगवान त्रियुगीनारायण मंदिर जाएगी।
राज राजेश्वरी एवं बाबा बाणासुर महाराज दिवारा यात्रा समिति अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि देवरा यात्रा 21 अगस्त से लमगौण्डी गाँव का से प्रारम्भ हुई थी जो कि नजदीकी गांव का भ्रमण कर आज अपने छठवें पड़ाव सीतापुर पहुंचेगी ओर वहां से रविवार को त्रियुगीनारायण मंदिर जाएगी। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री दिनेश बगवाडी, दिवारा समिति उपाध्यक्ष अजय जुगरान, सचिव सुरेश बगवाडी,
कोषाध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा, सह कोषाध्यक्ष प्रदीप तिनसोला, प्रधान अखिलेश सजवाण, क्षेपस दुर्गेश वाजपेयी, पूर्व क्षेपस सुबोध बगवाडी, ईश्वर चंद अवस्थी, ऋषि अवस्थी, ,मनीष बगवाड़ी, सचिन पोस्ती सहित बड़ी संख्या में देवरा यात्री एवं भक्त मौजूद रहे।



