उत्तराखंडगांवराजनीति

राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भटट् ने तुंगनाथ घाटी के गांवों का किया भ्रमण, ग्रामीणों को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए सुनी जन समस्याये

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। भाजपा सदस्यता अभियान के तहत राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भटट् ने तुंगनाथ घाटी के नेहरा, कुनालिया गांवों का भ्रमण कर सैकड़ों ग्रामीणों को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए जन समस्याये सुनी तथा ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि हर गांव में फैली समस्या के निराकरण के सामूहिक पहल की जायेगी। विगत दिनों अगस्तमुनि के क्रीड़ा मैदान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा त्यूग बैण्ड – नेहरा – कुनालिया मोटर मार्ग के डामरीकरण व विस्तारीकरण के लिए 1 करोड़ – 50 लाख की घोषणा करने पर ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भटट् सहित भाजपा संगठन का आभार व्यक्त किया तथा काश्तकारों ने त्यूंग बैण्ड – नेहरा – कुनालिया मोटर का मुआवजा दिलाने , पिलखणी – कुनालिया मोटर मार्ग पर अधर में लटके पुल का निर्माण कार्य पूर्ण करने तथा नेहरा गांव के निचले हिस्से में बरसात के समय हो रहे भूस्खलन के रोकथाम की मांग की। भाजपा सदस्यता अभियान के तहत राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भटट् ने कहा कि भाजपा संगठन द्वारा प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है तथा भाजपा संगठन का हर कार्य समर्पित भावना से सदस्यता अभियान में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश व प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा केन्द्र व प्रदेश सरकारों की मंशा है कि विकास की किरण सीमान्त गांव के अन्तिम छोर तक पहुँच सकें। उन्होंने कहा कि त्यूंग बैण्ड – नेहरा – कुनालिया मोटर मार्ग का विस्तारीकरण व डामरीकरण होने से ग्रामीणों को बेहतरीन यातायात सुविधा मिलने के साथ क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा तथा तुंगनाथ धाम आवाजाही करने वाले तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों व सैलानियों को सुविधा मिलने के साथ विभिन्न गांवों के ग्रामीणों को तहसील व विकासखण्ड मुख्यालय समथर्क करने में सुविधा मिलेगी। पुरूषोत्तम दत्त त्रिवेदी ने कहा कि त्यूंग बैण्ड – नेहरा – कुनालिया मोटर का विस्तारीकरण व डामरीकरण होने से तुंगनाथ घाटी के पर्यटन – तीर्थाटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। मदन मोहन त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इस मौके पर जमुना प्रसाद त्रिवेदी, गया प्रसाद त्रिवेदी, मदनमोहन त्रिवेदी, खेमानन्द त्रिवेदी, अनीता देवी, शान्ति देवी, चन्द्रमा देवी, परमेश्वरी देवी, सूरजी देवी, गोदाम्बरी देवी, सम्पत्ति देवी, नर्मदा देवी, रूपाली देवी, शिवानी देवी, कमला देवी, देवकी देवी, सोनी देवी, राजेश्वरी देवी , प्रकाशी देवी, देवेश्वरी देवी, अंजना देवी, कंचन देवी, सरोज देवी, अलका देवी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!