उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीति

राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भटट् ने लोक निर्माण विभाग मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात, क्षेत्र में फैली विभिन्न समस्याओं से कराया रूबरू

लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठ। राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भटट् ने पर्यटन व लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज एव शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत से मुलाकात कर केदारनाथ विधानसभा के अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में फैली समस्याओं से रूबरू कराकर निराकरण की मांग की , जिस पर दोनों मंत्रियों ने संज्ञान लेते हुए समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया। राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भटट् ने पर्यटन व लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात कर द्वितीय केदार मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर बनातोली में मोरखंडा नदी पर 70 के दशक में बना लोहे का पुल विगत वर्ष 14 अगस्त को मोरखंडा नदी के जल स्तर में भारी वृद्धि होने के कारण नदी में समा गया था तब लोक निर्माण विभाग व ग्रामीणों के सहयोग से मोरखंडा नदी पर लकड़ी का अस्थायी पुल बनाकर आवाजाही सुचारू की गयी थी मगर इस वर्ष भी 26 जुलाई को मोरखंडा नदी के जल स्तर में भारी वृद्धि होने के कारण मोरखंडा नदी पर बना लकड़ी का अस्थायी पुल नदी में समाने से मदमहेश्वर धाम की यात्रा ठप हो गयी है जिससे मदमहेश्वर घाटी का तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय खासा प्रभावित होने के साथ मदमहेश्वर धाम सहित यात्रा पड़ावों पर व्यवसाय करने वाले व्यापारियों की आजीविका खासी प्रभावित हो गयी है इसलिए बनातोली में मोरखंडा नदी पर लोहे के गार्डर पुल निर्माण की सख्त जरूरत है। उन्होंने पर्यटन मंत्री से तृतीय केदार तुंगनाथ की विश्राम स्थल वणतोली के सौन्दर्यीकरण, विकासखण्ड अगस्त मुनि की ग्राम पंचायत बैजी काण्डई में नन्दाष्टमी पर लगने वाले मेले को भव्य रूप देने के लिए श्रृंगार भवन निर्माण व तल्ला नागपुर की ग्राम पंचायत चमस्वाडा को यातायात से जोड़ने की मांग की। जिस पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने उन्हें आश्वासन दिया की शीघ्र हर समस्या के निराकरण के प्रयास किये जायेंगे। राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भटट् ने शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत से मुलाकात कर केदारनाथ विधानसभा के अन्तर्गत सभी विद्यालयों में रिक्त चल रहे एल टी शिक्षकों व प्रवक्ताओं के पदों पर नियुक्त की मांग की। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को अवगत करते हुए कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ऊखीमठ तहसील मुख्यालय का स्वास्थ्य केन्द्र है तथा तुंगनाथ व मदमहेश्वर धामों की यात्रा का आधार शिविर है इसलिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ऊखीमठ का उच्चीकरण के साथ रिक्त रेडियोलॉजी अस्टिटेंट के पद पर तैनाती की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया कि ऊखीमठ में ग्रामीणों को उचित स्वास्थ्य लाभ न मिलने से ग्रामीणों को 42 किमी दूर जिला मुख्यालय सम्पर्क करना पड़ता है। राज्यमंत्री की मांगों पर अमल करते हुए स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य सचिव को शीध्र उचित कार्यवाही के निर्देश दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!