उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीति

केदारनाथ क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट 

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। सीमान्त क्षेत्र अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष चण्डी प्रसाद भट्ट ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर केदार नाथ क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अलगत कराया व क्षेत्र के विकास सम्बन्धित सडक, शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा से संदर्भित माँग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें आश्वासन दिया कि आपदा कि दृष्टि से केदारनाथ विधानसभा अति संवेदनशील है इसलिए केदारनाथ विधानसभा के अन्तर्गत फैली हर समस्या के निराकरण की सामूहिक पहल की जायेगी। राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी से उनके देहरादून स्थित कैम्प कार्यालय मे शिष्टाचार भेंट कर उन्हे भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों मे श्रेष्ठ स्थान प्राप्त होने पर बधाई एँव शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर उन्होने केदारनाथ क्षेत्र में आपदा के बाद की समस्याओं पर चर्चा की व आपदा से निपटने के लिये सरकार द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना करते हुये मुख्य मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर उन्होने केदारनाथ पैदल यात्रा को दुवारा सुचारू रूप से संचालित करवाने, 31 जुलाई 2024 को केदारनाथ क्षेत्र मे आई भीषण आपदा से प्रभावित दुकानदारों, घोडे-खच्चर, डंडी-कंडी एंव टेन्ट संचालकों की क्षति का राजस्वीय सर्वे करवा कर प्रभावितों को वर्ष 2013 की तर्ज पर मुआवजा वितरण करने व आपदा मे लापता लोगों को मृत घोषित कर मुवावजा वितरण करने, उत्तराखंड राज्य निर्माण आन्दोलकारियों को सरकारी सेवा मे 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू करवाने, तृतीय केदार तुंगनाथ के मेले को जनपद स्तरीय मेला घोषित करने सहित केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की अनेक महत्वपूर्ण मांगों के निस्तारण के लिये मुख्य मंत्री का आभार ब्यक्त किया।
केदार नाथ क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए उन्होने क्षेत्रत्र के विकास हेतु सडक, शिक्षा , स्वास्थ्य से संदर्भित माँग पत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा जिसमें प्रमुख रुप से राजकीय महाविद्यालय विद्यापीठ मे बीएससी व पीजी स्तर पर हिन्दी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान की स्वीकृति देने, आपदा प्रभावित उषाडा गाँव के ताला तोक के 61 परिवारों व किणझाणी के 65 परिवारों का विस्थापन, रुद्रप्रयाग -गढीधार -उडामाडा मोटर मार्ग को बनवाल धार ढुगं जरम्वाड़ से बैंजी काडई तक1700 मीटर मिसिंग लिंक निर्माण की स्वीकृति देने, मोहन खाल -चोपता-तुगंनाध मोटर मार्ग निर्माण, राजकीय महाविद्यालय अगस्त्यमुनी में स्नातकोत्तर स्तर पर इतिहास, गृह विज्ञान, समाज शास्त्र की स्वीकृति, एमकाँम पाठ्यक्रम, एन.सी.सी स्वीकृति बीएड संकाय भवन निर्माण की स्वीकृति आदि शामिल करने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!