उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

मेरू पहाड़ फाउण्डेशन की कार्यशाला, उद्यमियो ने बताये सफलता के गुर

मेरू पहाड़ फाउण्डेशन की कार्यशाला, उद्यमियो ने बताये सफलता के गुर

रूद्रप्रयाग। मेरु पहाड़ फाउडेंशन दिल्ली द्वारा होटल क्रौच अगस्त्य मुनि मे शिव सिंह भण्डारी समाजसेवी की अध्यक्षता मे कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे मन्दाकिनी घाटी क्षेत्र में उद्यमिता की सोच विकसित करने के लिए स्थानीय सफल उद्यमियो द्वारा नये उद्यमियो को सफलता के गुर सिखाकर प्रेरित किया। श्रीमान राजेन्द्र सिंह रावत मुख्य विकास अधिकारी , स्वामी भावा नन्दपुरी जी महाराज , प्रो दयाल सिंह पवार ,भजन सिंह खत्री सहविभाग सघचालक राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ, शिवसिंह भण्डारी, लक्ष्मण सिंह प्रो संजय सचान द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्य अर्पित कर एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का प्रारम्भ किया। गढ़वाली परिधान मे बष्टी सास्कृतिक टोली द्वारा स्वागत गीत गाया गया । स्थानीय सफल उद्यमी मसाला प्रोडक्शन मे एस एस रावत, सामूहिक खेती मे विजय सेमवाल,
फुड़ प्रोसेसिग राहुल राणा, केदारनाथ प्रसाद , डेरी व्यवसाय मे राजेन्द्र रौथान , सन्दीप गोस्वामी ,मुर्गी पालन
शिवचरण रोथाण, औषधिय पौधे जयप्रकाश सेमवाल, राहुल नेगी , फल सब्जी फूल उत्पादन मे रविन्द्ररावत ,दीपा रावत ,राजेन्द्र नेगी ,मत्स्य मे सतवीर सिह रावत, मीणा देवी, ने अपनी सफलता के अनुभव बताये । सफल उद्यमियो को सम्मानित किया गया । राजेन्द्र सिंह रावत मुख्य विकास अधिकारी कार्यकम के मुख्य अतिथि द्वारा स्वरोजगार एवं स्वावलम्वन की विभिन्न विभागो की योजनाओ की जानकारी देते हुए कहा कि पात्र लोग उनका लाभ लेकरस्वरोजगार प्रारम्भ करे सफल उद्यमियो से अनुभव प्राप्त करे ।मंच संचालक लक्ष्मण सिंहने बताया म्येरु पहाड फाउण्डेशन दिल्ली के सदस्य उत्तराखण्ड से गये लोग जो दिल्ली मे सफल उद्यमी है उनके सहयोग से उत्तराखण्ड मे सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्य करता है । स्व रोजगार के क्षेत्र में इस कार्यशाला के माध्यम जनजागृति आयेगी। अध्यक्षीय भाषण मे कहा गया कि जल, जंगल, जमीन और जवानी पहाड़ के काम आनी चाहिए । सफल उद्यमी यो एवं नये उद्यमियो को सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनीता पवार जिला विकास अधिकारी, लोकेन्द्र बिष्ट मुख्य कृषि अधिकारी, आर पी जसोला जिला उद्यान अधिकारी, प्रो सारिका, मयंक पाल ,जगम्बा सेमवाल,अरविन्द, सहदेव पुण्डीर ,पृथ्वी सिंह, अजय नेगी ,हर्षवर्धन विष्ठ सहित सैंकड़ों महिलाओं ने प्रेरणा लेकर उद्यमशील होने का सकल्प किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!