उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिरुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के साथ सदस्यों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ 

जिला पंचायत रुद्रप्रयाग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

जिला पंचायत रुद्रप्रयाग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आज दिनांक 05 सितम्बर 2025 को रूद्राक्ष होटल, गुलाबराय रुद्रप्रयाग में बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारम्भ प्रातः 11:00 बजे हुआ।

अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा द्वारा नवनिर्वाचित मा० जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम देवी कठैत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात अध्यक्ष द्वारा नवनिर्वाचित मा० उपाध्यक्ष रितु नेगी एवं अन्य जिला पंचायत सदस्यों को पद की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा जिले के समग्र विकास हेतु सामूहिक प्रयास करने पर बल दिया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम देवी कठैत ने विश्वास दिलाया कि पंचायत के माध्यम से विकास की योजनाएँ अंतिम छोर तक पहुँचाई जाएँगी तथा पारदर्शिता और जनभागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी। उपाध्यक्ष रितु नेगी ने भी अपने संबोधन में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण को पंचायत की प्राथमिकताओं में शामिल करने की बात कही।

शपथ ग्रहण समारोह सौहार्द एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
समारोह का संचालन किशन रावत द्वारा किया गया।

शपथ ग्रहण समारोह में मा०विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, मा० विधायक भरत चौधरी, महापौर नगर निगम श्रीनगर आरती भंडारी, जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!