उत्तराखंडखास खबरेंपर्यावरणफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

वन विभाग की मदमहेश्वर घाटी में बड़ी कार्यवाही। अवैध पातन के 300 नग लकड़ी के किए जब्त 

रिपोर्ट/ लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठ। केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग रेंज ऊखीमठ / गुप्तकाशी के वन क्षेत्राधिकारी विमल कुमार भट्ट के नेतृत्व में 14 सदस्यीय वन कर्मचारियों की टीम द्वारा मदमहेश्वर घाटी के सीमांत क्षेत्रों के विभिन्न तोकों में अवैध पातन की सूचना होने पर छापे मारे की गयी जिसमें बड़ी मात्रा में चीड़, आदि प्रजाति के 300 नग कड़ी एवं तख्ते अलग अलग साइज के बरामद किए गए । वन विभाग द्वारा अवैध पातन की वन सम्पदा को अपने कब्जे में लेकर मुख्यालय /वन चौकी में लाने की कार्यवाही की जा रही है। वन अपराध में संलिप्त लोग मौके से फरार बताए जा रहे हैं तथा वन विभाग द्वारा वन अपराध में संलिप्त अभियुक्तों को ढूंढखोज कर उनके विरुद्ध शख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रेंज अधिकारी विमल कुमार भट्ट ने बताया कि मदमहेश्वर घाटी के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध वृक्षों के पातन की खबर लम्बे समय से मिल रही थी तथा अवैध वृक्षों के पातन में संलिप्त लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!