रुद्रप्रयाग पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, चैकिंग के दौरान पकड़ी 96 पेटी अंग्रेजी शराब
अवैध शराब की कीमत 7 लाख 75 हजार रुपये आंकी गई है।

रुद्रप्रयाग। अवैध नशे के प्रति चलाये जा रहे अभियान में रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा कल शांय 6 बजे रुद्रप्रयाग बायपास पर चैकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 96 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी है साथ ही एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। शराब मयाली से श्रीनगर की ओर ले जायी जा रही थी। इस पूरे मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है जबकि वाहन को सीज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को ढ़ाई हजार का ईनाम देने की घोषणा की है।
बीती रात कोतवाली पुलिस ने एक वाहन में 96 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी। साथ ही एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। कोतवाली रुद्रप्रयाग में पुलिस की इस बड़ी कामयाबी पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि पुलिस देवभूमि उत्तराखंड में नशे के प्रति लोगों को सजग किया जा रहा है। अवैध शराब और नशे के खिलाफ पुलिस निरंरत कार्रवाई कर रही है। बीती रात कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने चेकिंग के दौरान जवाड़ी बाईपास चौकी पर एक छोटा हाथी वाहन में 96 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। यह शराब मयाली से श्रीनगर की ओर ले जाई जा रही थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शराब की कीमत 7 लाख 75 हजार रुपये है। आरोपी वाहन चालक मस्तान सिंह निवासी ग्राम जाखणी, पोस्ट मयाली, जनपद रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
जबकि कोतवाली में मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एसपी ने बताया कि अवैध नशे के कारोबार के प्रति पुलिस सख्त एक्शन ले रही है, किसी भी दशा में अवैध नशे के कारोबारियों को बख्सा नहीं जाएगा। जिले की सभी पुलिस चौकी और थाने को निर्देशित किया गया है।



