उत्तराखंडएक्सीडेंटफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

अगस्त्यमुनि – तिमली मोटर मार्ग पर टला बड़ा हादसा, बारिश में सड़क पर आवागमन बेहद खतरनाक

अगस्त्यमुनि – गंगानगर – तिमली मोटर मार्ग पर बुधवार सुबह करीब 10 : 15 बजे एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UK 01 TA 1443 गंगानगर से तिमली की ओर जा रहा था। फिसलन भरी सड़क पर वाहन एकाएक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। गनीमत रही हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वाहन में 02 व्यक्ति गणेश (उम्र 38 वर्ष) पुत्र मसन्तु लाल, ग्राम फलई, तथा महावीर (उम्र 28 वर्ष) पुत्र दशरथ लाल, ग्राम क्यूजा कंडारा रूद्रप्रयाग सवार थे दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना जिस स्थान पर हुई वह लंबे समय से भूस्खलन और सड़क धंसने की समस्या से जूझ रहा है। बारिश के मौसम में यहां सड़क बेहद फिसलन भरी और जोखिमपूर्ण हो जाती है। इसके बावजूद इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करने को मजबूर है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है की तिमाली सड़क पर गरीबों 50 से अधिक गांवों की जीवन रेखा है लेकिन लंबे समय से सड़क की स्थाई उपचार की मांग के बावजूद संबंधित विभाग और सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी इसी मार्ग से गुजरते हैं फिर भी सड़क की बदहाल स्थित उनकी नजरों से ओझल बनी हुई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क के संवेदनशील हिस्सों का तत्काल स्थाई उपचार करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!