उत्तराखंडधार्मिकफटाफट ख़बरें

मदमहेश्वर मेला धार्मिक, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक परम्पराओं को अपने आंचल में समेटे : महावीर पंवार, मेले के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों व विभिन्न विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। पंचकेदारों में द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के हिमालय से शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ आगमन पर जीआईसी के खेल मैदान में आयोजित त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेले के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों व विभिन्न विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही जिसका दर्शकों ने देर सांय तक भरपूर लुफ्त उठाया।
रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पुरूस्कार वितरण के साथ त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेले का समापन होगा। जी आई सी के खेल मैदान में आयोजित त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेले के दूसरे दिन शिरकत करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने कहा कि मदमहेश्वर मेला धार्मिक, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक परम्पराओं को अपने आंचल में समेटे हुए है तथा देवभूमि उत्तराखंड में पौराणिक समय से धार्मिक मेलों के आयोजन की परम्परा युगों से चली आ रही है। मन्दिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने कहा कि केदार घाटी में धार्मिक मेलों की अपनी विशिष्ट पहचान है। मठाधिपति दीपक कुवर ने कहा कि भगवान मदमहेश्वर के ऊखीमठ आगमन पर लगने वाला मदमहेश्वर मेले की परम्परा युगों से चली आ रही है।

वहीं, मेले में एलस्टलर (Elstellar) इंटरनेशनल प्रा. लि. कंपनी के प्रतिनिधि के रूप में प्रमोद नौटियाल ने मदमहेश्वर मेला समिति ऊखीमठ को ढाई लाख रुपये सहयोग राशि भेंट की। मेला समिति अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा ने एलस्टलर इंटरनेशनल प्रा. लि. कंपनी द्वारा मेले हेतु सहयोग राशि भेंट हेतु आभार व्यक्त किया। मेले का संचालन तेज प्रकाश त्रिवेदी ने किया। मेले के दूसरे दिन जागर गायिका रामेश्वरी भटट् ने पौराणिक जागरो से हर एक दर्शक को मंत्रमुग्ध किया जबकि, लोक गायिका गीता कुमोला, एम एल पब्लिक स्कूल, जैक्सवीन गुप्तकाशी, महिला मंगल दल संसारी, जीआईसी, प्राथमिक विद्यालय पठाली, सहित विभिन्न विद्यालयों व महिला मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चण्डी प्रसाद भट्ट, मंडल अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि श्री नन्द जमलोकी, पूर्व खण्ड विकास अधिकारी सुरेन्द्र दत्त नौटियाल, तल्ला नागपुर की लोक गायिका आरती गुसाई, सभासद रवींद्र रावत, प्रदीप धर्म्वाण, क्षेपस विनोद सेमवाल, रघुवीर कोटवाल, गजपाल रावत सहित मेला समिति पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि , विभिन्न विद्यालयों के नौनिहाल व ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!