अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडखेलदेश
लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 : देहरादून पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी

देहरादून पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी
ब्यूरो। लीजेंड्स लीग क्रिकेट मैच खेलने के लिए खिलाड़ियों का देहरादून पहुंचना शुरू हो गया है। बुधवार शाम को टीमों के खिलाड़ी देहरादून एयर पोर्ट पहुंचे। जहां से सभी खिलाड़ी देहरादून स्थित एक होटल के लिए रवाना हुए।
बता दें कि लीजेंड्स लीग के तीन मैच देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जाने प्रस्तावित है। इस बार इन मैचों में भारतीय टीम की तरफ से गौतम गंभीर, हरभजन सिंह, सुरेश रैना सचिन तेंदुलकर , यूसुफ पठान जैसे क्रिकेटर शामिल होंगे। देशी और विदेशी टीमों के काफी खिलाड़ी भी इसका हिस्सा बन रहे हैं।



