उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

राईका काण्डई दशज्यूला में 1.75 करोड़ की लागत से भवन निर्माण का शिलान्यास

राईका काण्डई दशज्यूला में 1.75 करोड़ की लागत से भवन निर्माण का शिलान्यास

रूद्रप्रयाग। राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज काण्डई-दशज्यूला में शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य योजना वर्ष 2025-26 में स्वीकृत भवन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया।

बुधवार को केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने  राईका काण्डई दशज्यूला के भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
इस परियोजना के तहत लगभग 1 करोड़ 75 लाख 49 हजार रुपये की लागत से 05 कक्षा-कक्ष, एक आर्ट एवं क्राफ्ट कक्ष, एक कम्प्यूटर कक्ष तथा एक जीव विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण किया जाएगा। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और शिक्षा का स्तर और अधिक सुदृढ़ होगा।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इस निर्माण कार्य से क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और विद्यार्थियों को बेहतर संसाधनों के साथ पढ़ाई का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी कुमार चौधरी, जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग मीनल गुलाटी, सहायक अभियंता सुशील तिवारी, पूनम जामलोकी, ग्राम प्रधान सोनम देवी, प्रधानाचार्य शिव कुमार गांधीयान सहित अनुबंधित ठेकेदार राकेश चमोली, हरीश सकलानी, कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!