उत्तराखंडखास खबरें

केदारनाथ यात्रा : यू ट्यूबर – ब्लॉगर ने मंदिर परिसर के आस पास उड़ाया ड्रोन तो होगी कार्रवाई, शिकायत का 10 मिनट हो समाधान

रूद्रप्रयाग। श्री केदारधाम धाम यात्रा का आगाज होते ही अव्यवस्थाएं भी नजर आने लगी हैं। यात्रा को बेहतर बनाने को लेकर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने देर सांय केदारनाथ धाम पहुंचकर  यात्रा की सभी सुविधाओं को और भी चाक चौबंद करने के मद्देनजर ख़ुद ही कमान संभाल ली है।

देर शाम जिलाधिकारी फ़िर केदारधाम पहुंचे जहां पहुंचते ही उन्होंने यात्रा में लगे यात्रा मजिस्ट्रेट सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और सब सेक्टर मजिस्ट्रेट, राजस्व, पुलिस,स्वास्थ्य लोक निर्माण विभाग, पेयजल, विद्युत, पशुपालन और सुलभ के अधिकारियों के साथ बैठक कर 2 दिन की यात्रा का फीडबैक लिया और इस अवधि में हुए उनके अनुभवों को सुन कर आगामी यात्रा को और बेहतर तथा सुगम बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को और अधिक चौकसी बरतने के साथ ही सभी श्रद्धालुओं से सौम्य और मधुर व्यवहार करने को कहा। उन्होंने ये भी निर्देशित किया कि सभी लोग इस बात पर विशेष ध्यान दें कि कोई भी यू ट्यूबर ब्लॉगर मंदिर परिसर के आस पास ना तो ड्रोन उड़ा पाए और ना ही यात्रा के विरुद्ध दुष्प्रचार वाली कोई वीडियो बना पाए। ज़िला सूचना अधिकारी को यात्रा के विरुद्ध दुष्प्रचार वाले वीडियो, ब्लॉग या रील पर निरंतर पैनी नज़र रखते हुए संज्ञान में आते ही उसके विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।स्वास्थ्य,पेयजल,विद्युत और सुलभ के सभी कार्मिकों को 24/7 अलर्ट मोड में रहने के साथ ही उनको इससे संबंधित किसी भी शिकायत के संज्ञान में आते ही 10 मिनट के अंदर संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर उस पर कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। बीकेटीसी के कार्मिकों को यात्रा में लगे प्रशासन के अधिकारियों के साथ त्वरित और बेहतर संपर्क बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं के शीघ्र और सुगम दर्शन की निर्बाध गति को बनाए रखने हेतु विशेष रूप से सचेत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!